फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः लग्जरी गाड़ियों में आए और नौ कारों के साइड मिरर चोरी करके आरोपी हो गए फरार

Fri, 13 Sep 2019 02:40 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
साइड मिरर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-32डी में अज्ञात चोर बीएमडब्ल्यू, फार्च्यूनर, इनोवा समेत नौ लग्जरी गाड़ियों के साइड मिरर चोरी कर फरार हो गए। हैरानी की बात है कि चोर खुद एक लग्जरी कार में सवार होकर आए थे। आरोपियों की हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस महज डीडीआर दर्ज कर फुटेज की मदद से आरोपियों के कार का नंबर खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन


वारदात वीरवार सुबह करीब 5 बजे की है। सेक्टर-32डी गली में गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। सुबह जब एक व्यक्ति घर के बाहर आए तो वह दंग रह गए। उनके इनोवा का साइड मिरर चोरी हो गया था। शोरशराबे के बाद अन्य पड़ोसी इकट्ठा होना शुरू कर दिया। इसके बाद सामने आया कि इस गली में मकान नंबर 3354 से 3363 तक खड़ी लगभग नौ लग्जरी गाड़ियों का साइड मिरर चोरी हुआ है।

इनमें बीएमडब्ल्यू, फार्च्यूनर, इनोवा समेत अन्य मंहगी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। इनके साइड मिरर की कीमत दो हजार से पांच हजार के बीच की बताई गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पीसीआर और सेक्टर-34 थाना पुलिस पहुंची और सभी पीड़ितों का बयान दर्ज किया, लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बजाए महज डीडीआर दर्ज कर मामले की छानबीन आगे शुरू की।
विज्ञापन


फुटेज में कैद आरोपी
वारदात के बाद पूरे एरिया में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस तरह की चोरी उनके एरिया में पहली बार हुई है। वहीं घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया, तो चोर की हरकत फुटेज में कैद हुई थी। चोरी करने आए चोर एक सफेद रंग की कार के पिछली वाली सीट पर बैठा था और गली में खड़ी जगह जगह लग्जरी गाड़ियों का देख कुछ ही सेकेंडों में वारदात को अंजाम दे डाला। कयास लगाया जा रहा है कि चोर दो या फिर उससे ज्यादा होंगे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

देर रात गालियों में नहीं दिखती पुलिस
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले तो पुलिस पीसीआर देर रात तक एरिया में गश्त करती हुई कभी कभी दिख जाती है, लेकिन अब रात होते ही पुलिस भी नहीं दिखाई देती है। ऐसे में चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं, जो इस तरीके की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें