रायपुररानी। बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर रायपुररानी में तृतीय द्वादशी श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन 2 नवंबर को किया जाएगा। यह आयोजन प्राचीन कशैल वाला मंदिर प्रांगण स्थित श्री खाटू श्याम जी के दरबार में रात्रि 7:30 बजे से आरंभ होगा। महोत्सव में भजन गायक बिन्नी भैया और मानवी मानी अपनी भक्ति संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान अटूट भंडारा भी आयोजित होगा।