कालका। कुमाऊं सभा कालका द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान श्याम लाल शाह को प्रधान, हीरा सिंह मनराल उपप्रधान, चन्द्र भूषण जोशी महासचिव, मोहन चन्द्र भट्ट कोषाध्यक्ष, मोहन सिंह नेगी कार्यालय सचिव, विनोद शर्मा सांस्कृतिक सचिव, उषा खुलबे उप सांस्कृतिक सचिव, प्रकाश शर्मा ऑडिटर, चन्द्र बल्लभ शर्मा माल मंत्री, नरेन्द्र रावत मीडिया प्रभारी, सुरेश पटवाल को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर सभा द्वारा मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित कि गई।