फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आज सजेगा कामधेनु गोशाला में श्याम बाबा का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। आज शनिवार को साढ़े 7 बजे कामधेनु गोशाला मल्लाह रोड पिंजौर परिसर में खाटू श्याम जी का भव्य कीर्तन कामधेनु गोशाला तथा श्याम सेवा मंडल पिंजौर के संयुक्त सहयोग से किया जाएगा। इसको लेकर का कामधेनु गौशाला सेवादारों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिंजौर के सीआरपीएफ चौक से लेकर गोशाला प्रांगण तक आकर्षित सजावट और रंगबिरंगी लाइटों से मार्ग को सजा दिया गया है। कामधेनु गोशाला पिंजौर के अध्यक्ष नवराज राय धीर ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, विशेष आमंत्रित सदस्य हलका कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा होंगे। कार्यक्रम में भजन गायक सोनू सांवरिया सोनीपत, मुकेश शर्मा चंडीगढ़ व ध्रुव सांवरिया टोहाना से बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें