फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्रीमद्भागवत श्रद्धालुओं ने सुनी भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणि की कथा

Wed, 05 Nov 2025 02:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री रघुनाथ मंदिर सेक्टर 15 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस कथा वाचक डाॅ. रमनीक कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण कृष्ण व देवी रुक्मणि संग विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि देवी रुक्मणि जब मातृ दो वर्ष की थी उस समय नारद जी महाराज विदर्भ नरेश भीष्मक के दरबार पधारे। राजा की पुत्री के मस्तिष्क की रेखाओं को देखकर देवर्षि बोले कि इस कन्या का वरण स्वयं भगवान श्रीकृष्ण करेंगे। राजा को तो ये बात बहुत अच्छी लगी, परंतु रुक्मणि के भाई रुक्मी ने कहा कि बहन का ब्याह किसी ग्वाले के संग नहीं अपितु किसी राजा के साथ करूंगा। शिशुपाल को निमंत्रण भेज दिया। दूसरी ओर देवी रुक्मणि ने अपने मन का पत्र भगवान श्रीकृष्ण के लिए लिखकर सात्यकि नामक ब्राह्मण देवता को दिया। भगवान श्री कृष्ण द्वारिका से रथ पर चले। दूसरी ओर शिशुपाल अपने सैनिकों को लेकर वहां पहुंचा। देवी रुक्मणि पूजा की थाल लेकर मां कात्यायनी मंदिर पहुंचीं। भगवान श्रीकृष्ण देवी रुक्मणि को वहां से वायु वेग से चले गए। भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणि संग द्वारका पहुंचे जहां पर दोनों का विवाह हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, शामलाल बंसल, संजीव मनचंदा सहित काफी संख्या श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें