पंचकूला। प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर-19 में आयोजित बैठक में रामलीला कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्षता समिति महासचिव धर्मपाल पूनिया ने की। समिति के संरक्षक मंडल और पदाधिकारियों की घोषणा सर्वसम्मति से की गई। मुख्य संरक्षक एमखान, संरक्षक देवराज शर्मा, सह संरक्षक रविंद्र पाठक, प्रधान पवन कुमार शर्मा, महासचिव धर्मपाल पूनिया, अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष नीरज भाटिया, वरिष्ठ उपप्रधान रवि भूषण शर्मा, उप प्रधान देशराज राणा, रोशन लाल शर्मा, लवकेश लोमस, निर्देशक सुनील थापा, स्टेज सचिव साजिद हसन, सह कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, सह सचिव सुशील धीमान को बनाया गया।