पंचकूला। महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी की ओर से 4 सितंबर को पटियाला वाला मंदिर, मनसा देवी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कमेटी पदाधिकारी अमित जैन ने बताया कि शाम 8 बजे भंडारा प्रसाद शुरू होगा। रात 9 बजे भजन संध्या में दिल्ली वाले सुप्रसिद्ध गायक अंकित बात्रा श्रीकृष्ण-राधा के भजनों की प्रस्तुति देंगे। ईशु महादेव, दिल्ली वाले, की मनमोहक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रात 12:15 बजे भगवान श्रीकृष्ण की आरती होगी। कमेटी ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर जन्मोत्सव में शामिल होने की अपील की है। संवाद