फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मेहता रोड पर चली गोलियां, आठ पर केस दर्ज

Wed, 03 Sep 2025 09:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। महानगर में मेहता रोड पर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। वलैती राम निवासी गांव नाजोआनी ने पुलिस को बताया है कि गत रात को वह और चाचा का बेटा मनप्रीत सिंह गांव ओठीया में अपने खेतों में गए थे। मेहता रोड पर गुरु रामदास अस्पताल के बाहर नूडल्स खाने के लिए एक दुकान पर चले गए। वह दोनों दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक गाड़ी में सवार गुरु सेवक सिंह, गुरमीत राम ,रमनदीप सिंह ,कमल प्रीत सिंह ,गगनदीप सिंह ,गुरप्रीत सिंह ,मुख्तार सिंह और अमरीक सिंह वहां आए। उनके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए। इसके बाद रात को 9 बजे का समय था। वह आढ़ती से रुपये लेने के लिए अमृतसर की तरफ जा रहे थे। वह गाड़ी में सवार थे। उनके साथ उनका भाई गुरमीत और चाचा का बेटा मनप्रीत सिंह भी था। बाईपास पर पहुंचे तो चार मोटरसाइकिल और एक गाड़ी में सवार होकर सभी आरोपी आए। उनकी गाड़ी के आगे अपने वाहन खड़े कर दिए। गुरसेवक सिंह ने पिस्तौल निकाल कर उन्हें जान से करने के इरादे से गोलियां चलानी शुरू कर दी। वह तीनों वहां से भाग निकले। इसके बाद मुख्तार सिंह और अमरीक सिंह ने भी उन पर गोलियां चलाई। गोलियां उनकी गाड़ी पर लगी है। थाना जंडियाला गुरु की पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें