फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-15 में 10 दिन से किल्लत, कम दबाव में आ रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। शहर के सेक्टर-15 में रहने वाले लोगों का कहना है कि पिछले 10 दिन से सेक्टर में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। निर्धारित समय पर पानी नहीं आ रहा है। जब आता तब भी दबाव इतना कम होता है कि बाथरूम का शॉवर तक नहीं चलता है। ऐसे में लोगों को मजबूरन पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। सेक्टरवासी मोहनीष मानिक, कर्नल डीके, एनआर शर्मा, जेपी थमन और राममेहर शर्मा आदि ने बताया कि पिछले कई दिन से पानी के मामले में सेक्टर के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को इतना पानी भी नहीं मिल रहा कि वो अपने दैनिक कामों को निपटा सकें। अगर प्राधिकरण से सप्लाई की बात करें तो कपड़े और बर्तन धोने के लिए भी पानी नहीं मिलता। लोगों ने कहा कि वो सालों से इस सेक्टर में रह रहे हैं, मगर इससे बुरे हालात पहले कभी नहीं हुए।



जब भी अधिकारियों को फोन करते हैं तो कहते हैं कि कल से सप्लाई दुरुस्त हो जाएगी। मगर अधिकारियों का वो कल कभी नहीं आता। पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस गए हैं। - सुरेश कुमार
विज्ञापन


पानी के दाम तो प्राधिकरण ने बेतहाशा बढ़ा दिए हैं, मगर सप्लाई समय पर नहीं मिल रही। गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। बहुत बुरा हाल हो गया है। - विनोद भाटिया

सेक्टर-15 में रहने वाले लोगों के साथ प्राधिकरण नाइंसाफी कर रहा है। हम दूसरी और तीसरी मंजिल के लिए पानी नहीं मांग रहे हैं। ग्राउंड फ्लोर पर भी हमें पानी नहीं मिल रहा है। - कर्नल एमएल गुप्ता

एक टैंकर 1500 रुपये में डलवाना पड़ता है। वो पानी भी साफ होता है या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है। पानी की किल्लत से परेशानी तो हो ही रही है, साथ ही बीमार होने का डर भी बना रहता है। - राकेश कुमार
विज्ञापन



पानी सप्लाई शुरू होने के बाद प्रेशर बनने में थोड़ा समय लगता है। इससे लोगों को लगता है कि प्रेशर नहीं आ रहा। सेक्टर-15 में पानी की आपूर्ति फेस-1 से आती है। सेक्टर में पानी की सप्लाई और प्रेशर दोनों दुरुस्त हैं। - उमेश कुमार, जेई, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें