फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण से बचने के लिए बरवाला में बंद रहीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए बरवाला कस्बे की दुकानें रविवार को पूरी तरह बंद रहीं। प्रशासन ने संक्रमण से बचने के लिए दुकानें बंद रखने का आदेश दिया था। स्थानीय लोग भी वायरस के संक्रमण से डरकर प्रशासन के आदेशों का पालन कर रहे हैं। रविवार को केमिस्ट, डाक्टर और डेयरी को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। बरवाला क्षेत्र के इंसीडेंट कमांडर देवेंद्र सांगवान का कहना है कि अगर लोग सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करेंगे तो वायरस की चेन को जल्द तोड़ा जा सकता है। उन्होंने लोगों, दुकानदारों आदि से कहा कि संक्रमण से बचाव करने के लिए अपने मुंह को मास्क से जरूर ढकें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। घर के बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर न जाने दें, उनका विशेष ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिर देश की जनता को संबोधित कर कहा कि कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करें इसलिए हम सभी को देश के प्रधानमंत्री द्वारा लोगों से की गई इस प्रार्थना का भी पूरा पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें