पिंजौर। पंजाब में आयोजित डांस का महासंग्राम, किस में कितना है दम कार्यक्रम में पिंजौर की शिवांगी पटेल ने डांस में सबको पछाड़ते हुए विजेता का खिताब जीता। शिवांगी, कोरियोग्राफर रिदम और विजय चांदला ने भाजपा युवा नेता चिंतन वर्मा के साथ जाकर विधायक शक्ति रानी शर्मा से मुलाकात की। विधायक ने शिवांगी से उसकी रूचि एवं कामयाबी की जानकारी ली और शिवांगी को इसी तरह पिंजौर का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।