फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिव तांडव और नृत्य ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, सेक्टर-5 में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस वर्ष का विषय ‘द वेलनेस वॉयेज – आंतरिक संसार की यात्रा’ रहा, जिसमें विद्यार्थियों के समग्र कल्याण और सर्वांगीण विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा डीजीपी ओपी सिंह और विशिष्ट अतिथि डीसीपी सृष्टि गुप्ता रहीं। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नाट्य मंचन, शिव तांडव और नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। शैक्षणिक व खेल उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस भव्य अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन आरसी जीवन, मैनेजर मधु बहल, क्लस्टर हेड जया भारद्वाज सहित अन्य ने समारोह की शोभा में चार चांद लगा दिए। अंत में प्रधानाचार्या अमिता सचदेवा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें