पंचकूला। सेक्टर-2 में सोमवार को आयोजित बैठक में हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने महिलाओं को संबोधित किया। बैठक में हांसी की शारदा यादव को प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव मनोनीत किया है। हांसी से पहुंची महिला कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में महिला कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। सुधा भारद्वाज ने कहा कि 29 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर चौक एक विशाल रैली होगी। इस दौरान राहुल गांधी मुख्य अतिथि रहेंगे। हमें हरियाणा से महिलाओं की अधिक से अधिक उपस्थिति दिखानी है। सभी महिला कार्यकर्ताओं में सुधा भारद्वाज को विश्वास दिलाया कि वह अधिक से अधिक महिलाओं को रैली में लेकर जाएंगे और पार्टी से भी महिलाओं को जोड़ेंगे और जंतर-मंतर पर होने वाली रैली में अपने ताकत दिखाएंगे।