फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कोट गांव में सीवरेज पाइपलाइन लीकेज, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। नगर निगम के वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत आने वाले गांव कोट में सीवरेज कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछाई गई थी लेकिन लंबे अरसे से गांव की मुख्य सड़क पर लीकेज होने से गंदा पानी जमा हो जाता है जिससे आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। आसपास गंदे पानी की वजह से हमेशा बदबू भरा वातावरण बना रहता है। सीवरेज का गंदा पानी बार-बार ओवरफ्लो होने से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि कंपनी द्वारा सीवरेज पाइपलाइन ठीक से नहीं बिछाई गई है। हालांकि कम्पनी द्वारा जब भी सीवरेज पाइपलाइन ओवरफ्लो हो जाती है तो उसकी सफाई करवाई जाती है लेकिन कुछ समय बाद समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती हैं। कंपनी के अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पाइपलाइन ब्लॉक हो जाती है। इसे बदल दिया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग से पत्राचार किया गया है जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें