फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मुक्तसर और गिद्दड़बाहा में सीवर का पानी ओवरफ्लो, निवासियों के लिए बने बदहाली के हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद राजा वड़िंग की ओर से दायर एक जनहित याचिका पर पंजाब सरकार को 20 सितंबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वड़िंग ने अपनी याचिका में मुक्तसर और गिद्दड़बाहा में सीवर के पानी के ओवरफ्लो की समस्या को उठाकर उसके समाधान की मांग की है। याचिका में हाईकोर्ट को बताया गया कि इस बार बरसातों के दौरान पूरे मुक्तसर और खासतौर पर गिद्दड़बाहा में सीवर के पानी के ओवरफ्लो के कारण यहां के लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीवर का पानी लोगों के घरों में ओवरफ्लो हो रहा है और स्थानीय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इस कारण यहां के लोग गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने यहां के हालात को बयां करती हुई फोटो देखी तो पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि जब शहरों का यह हाल है तो गांवों का क्या होगा। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागु एवं जस्टिस अनिल खेत्रपाल ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर इस मामले में तुरंत कदम उठाने और अगली सुनवाई पर स्टेटस रिपोर्ट दायर करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें