फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कई क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर पंचकूला के नाडा साहिब, सेक्टर-19, सेक्टर-11, सेक्टर-6, सेक्टर-21, पिंजौर, बरवाला, मनसा देवी कांपलेक्स सेक्टर-4 सहित अन्य क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके साथ लगता क्षेत्र बफर जोन रहेगा। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा यह आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त के आदेशानुसार इन कंटेनमेंट जोन में संपदा अधिकारी ममता शर्मा और कालका एसडीएम राकेश संधू को ओवरआल इंचार्ज बनाया है। इसके अलावा तहसीलदार वीरेंद्र गिल और एसडीई राजेश खुराना उनकी सहायता करेंगे। नगर निगम आयुक्त क्षेत्र को सैनिटाइज करवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर रोगी को आइसोलेट करने के अलावा चिकित्सकों की टीमों का गठन कर घर-घर स्क्रीनिंग और सांस, फ्लू से पीड़ित लोगों की जांच करवाने का काम सुनिश्चित करेंगी। कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती कर नाके लगवाना सुनिश्चित करेंगे। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक आवश्यक सेवाओं की पूर्ति और कार्यकारी अभियंता उत्तर हरियाणा बिजली निगम बिजली सप्लाई ओर कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें