फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बस चालक की लापरवाही से सात वर्षीय बच्ची के दोनों पैर हुए फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। हरियाणा रोडवेज की बस से उतरते समय सात वर्षीय मीना देवी बस की चपेट में आ गई, जिससे उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। यह घटना उस समय हुई जब वह धामण से च्यूडी गांव जा रही थी। च्यूडी गांव में चालक ने बस को ठीक से नहीं रोका। इस कारण उतरते समय वह गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को परिजन तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। परिवार के अनुसार इलाज का खर्च लगभग दो लाख रुपये आएगा। बच्ची के पिता पलक राम और उसकी मां बेहद गरीब हैं। इतने बड़े खर्च को वहन करने में असमर्थ हैं। मीना देवी की दो बहनें और एक भाई भी है। उनकी देखरेख के लिए परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहा है।
विज्ञापन


मीना देवी के रिश्तेदार सतपाल सिंह ने बताया कि चालक की लापरवाही के चलते इस रूट पर पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर चलने वाले बस चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं। इससे यात्रियों की जान को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें