पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ऑटो में सवार एक परिवार के बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक पिंजौर के गांव मानकपुर नानकचंद में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजाब से एक परिवार आया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रविवार की दोपहर यह परिवार जब ऑटो में सवार होकर वापस जा रहा था तो गांव गरीड़ा के नजदीक हाईवे पर बने एक गड्ढे से बचने के लिए जब ऑटो चालक ने ब्रेक लगाए तो ऑटो किसी वाहन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ऑटो में सवार सुखवंत, खुशप्रीत, सुमन, अमरजीत, मनिंद्र सिंह, प्रीति, परमीत घायल हो गए। इसके बाद सभी घायलों को पिंजौर के जेएन शौरी अस्पताल में ले जाया गया। यहां से उन्हें पंचकूला के सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में भेज दिया गया। संवाद