फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सात नए वाहन दमकल बेड़े में शामिल, जल्द बनेंगे तीन नए फायर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नए साल पर जिले को एक नई सौगात भी मिलेगी। जिले के लिए प्रस्तावित तीन नए फायर स्टेशन बनाने का काम साल के पहले माह में शुरू हो जाएगा। जिले के मनसा देवी कांप्लेक्स पंचकूला, अलीपुर बरवाला और सेक्टर-30 पिंजौर में नए फायर स्टेशन स्थापित किए जाने प्रस्तावित हैं। उम्मीद है कि मार्च तक ये बनकर तैयार भी हो जाएंगे। इस प्रोजेक्ट पर 150 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सोमवार को 1.80 करोड़ की लागत के सात नए दमकल वाहन भी जिले के बेड़े में शामिल किए गए। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंगलवार को इन्हें हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंगलवार को जिले के लिए पहुंचे सात नए दमकल वाहनों को अग्निशमन विभाग के बेड़े में शामिल किया। इस मौके पर शहर के मेयर कुलभूषण गोयल और नगर निगम संयुक्त आयुक्त ममता शर्मा भी उपस्थित रहीं। जिले के दमकल बेडे में वाहनों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
इस अवसर पर नगर निगम के सीएसआई अविनाश सिंगला, दमकल विभाग के उपनिदेशक गुलशन कालरा, जिला दमकल अधिकारी तरसेम सिंह, बीजेपी के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश सूद, मंडलाध्यक्ष संदीप यादव, पार्षद सोनिया सूद, सोनू बिडला, सुनीत सिंगला, हरेंद्र मलिक, जय कौशिक सहित दमकल विभाग पंचकूला के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि अलीपुर बरवाला और पिंजौर में बहुमंजिला भवन बनाया जा रहा है। इसी को देखकर तीन नए फायर स्टेशन बनाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

सूचना पर पांच मिनट में पहुंच जाएगी गाड़ी
नई गाड़ियां शामिल होने के बाद जिले का दमकल बेड़ा पहले से मजबूत हो गया है। अब अगर शहर में कहीं भी आग लगने की कोई सूचना मिलती है तो केवल पांच मिनट में दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच जाएगी। इससे आग के कारण नुकसान की संभावना काफी कम हो जाएगी।
आधुनिक तकनीक से लैस हैं नए वाहन
पंचकूला के फायर ऑफिसर तरसेम सिंह ने बताया कि जो नए वाहन दमकल बेड़े में शामिल किए गए हैं, वे आधुनिक हैं एवं नई तकनीक से लैस हैं। इन वाहनों में दो-दो हजार लीटर के तीन वाटर मिस्ट वाहन, 4500-4500 लीटर के दो वाटर टेंडर, 6 हजार लीटर का एक फोम टेंडर और 7 हजार लीटर का वाटर बाउजर शामिल हैं।
हाईड्रोलिक लैडर भी मरम्मत के बाद तैयार
खराब होने के कारण हाईड्रोलिक लैडर भी काम नहीं कर पा रहा था। अब उसकी भी मरम्मत करा दी गई है और वह पूरी तरह से सही स्थिति में है। इसके अलावा 16 करोड़ रुपये की लागत से एक नई हाईड्रोलिक लैडर खरीदने के लिए भी मंजूरी सरकार से मिल चुकी है। बहुमंजिला इमारतों में आग लगने की स्थिति पर ये प्रयोग की जाती हैं।
जिले के दमकल बेड़े में 90 कर्मचारी तैनात
फायर ऑफिसर तरसेम सिंह ने बताया कि जिले के दमकल बेड़े में वर्तमान समय में 90 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनमें से पंचकूला में 58, कालका में 18 और बरवाला में 14 कर्मचारी तैनात हैं। सभी जगह पर कर्मचारियों को सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें