फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीएम विंडो पर आई सात शिकायतों का किया निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों का समाधान शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ किया जा रहा है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पंचकूला में विभिन्न विभागों से संबंधित 17 शिकायतों की सुनवाई की गई। एमिनेंट सिटीजन सीएम विंडो पंचकूला के निगरानी समिति के सदस्य केसी भारद्वाज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान प्रस्तुत एक्शन टेकन रिपोर्ट में दिए तथ्यों और रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान एचएसएमआईटीसी विभाग की 4, पॉलिटेक्निकल कॉलेज पंचकूला की 1, पुलिस विभाग की 1 और स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की 1 शिकायतों का समाधान एवं निपटान किया गया। रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी की 1, नगर निगम पंचकूला की 2, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 2, एसएचओ पुलिस स्टेशन चंडीमंदिर की 1, निदेशक फायर आपातकालीन विभाग की 1, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पंचकूला की 1 और लेबर कमिश्नर हरियाणा की 2 लंबित शिकायतों के बारे में अधूरी एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए।

उन्हें 26 जून को एक्शन टेकन रिपोर्ट उन्हें पूर्ण तथ्यों सहित प्रस्तुत करनी होगी। इस मौके पर एमिनेंट सिटीजन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की उनके संज्ञान में आया है कि कुछ विभागों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी समय रहते कार्यवाही नहीं कर रहे हैं और कई शिकायतें वर्षों से लंबित हैं। लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को अनुशासनिक कार्यवाही की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें