कालका। दीपावली में पटाखों से झुलसने के कारण करीब सात लोग कालका अस्पताल पहुंचे। इसमें बच्चों सहित बुजुर्ग भी शामिल हैं। इसमें तीन लोगों के हाथ, एक के माथे, एक की नाक, एक व्यक्ति की हथेली जबकि एक युवक का दाहिने पैर झुलस गया। सभी मामले दिवाली की रात अस्पताल पहुंचे। कालका अस्पताल के अनुसार पटाखे से टिपरा काॅलोनी के एक 13 वर्षीय किशोर सहित आजाद काॅलोनी के एक 60 वर्षीय बुजुर्ग और एक 19 वर्षीय युवक का हाथ झुलस गया। टगरा हरी सिंह में एक नाै वर्षीय बच्चे के माथे और खिला काॅलोनी के 14 वर्षीय किशोर की नाक झुलस गई। कालका के 46 वर्षीय व्यक्ति की हथेली जलने और 13 वर्षीय किशोर का पैर झुलसने का मामला सामने आया है। इन सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार कुछ मामले निजी अस्पतालों में भी पहुंचे हैं।