फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने कमरे में फंदे से लटकर की आत्माहत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एमडीसी सेक्टर-4 स्थित कोठी में काम करने वाले नौकर का शव फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान सूरज (21) के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था। वह एमडीसी स्थित एक रिटायर्ड जज के घर पर नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार, सूरज सोमवार रात को सर्वेेंट रूम था। उसी दौरान उसने पंखे से लटकर आत्म हत्या कर ली। घर के सदस्य ने सूरज को कई बार आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। इसके तुरंत बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस ने सूरज को सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर एमडीसी पुलिस अस्पताल पहुंची। फिलहाल आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें