फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वरिष्ठ पत्रकार डॉ. आशा अर्पित नहीं रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. आशा अर्पित नहीं रहीं। उनका निधन 12-13 फरवरी की रात हो गया। आशा अर्पित ने अमर उजाला सहित कई अखबारों में काम किया था।
विज्ञापन

वह चंडीगढ़ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की महासचिव भी रह चुकी हैं। उन्होंने एक चित्रकार और फोटोग्राफर के रूप में भी पहचान बनाई थी। डॉ. आशा अर्पित हिंदी की ब्लॉगर, ट्रैवल लेखिका एवं पर्यावरण जैसे विविध विषयों पर लिख चुकी हैं। उनका जन्म 1967 में पंजाब के होशियारपुर में हुआ। वह 10-12 दिन से बीमार चल रही थींं। उनका पीजीआई, चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। उनकी योगा एंड सेल्फ मैनेजमेंट, द पिक एंड चूज, कुंभ आदि कई पुस्तकें काफी लोकप्रिय रही हैं। वरिष्ठ लेखक, मीडिया विश्लेषक और पूर्व उप महानिदेशक दूरदर्शन प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कुमार रत्तू ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें