फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वरिष्ठ आईएएस विजय दहिया को दो दिन की मिली अंतरिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। हरियाणा कौशल विकास मिशन रिश्वत मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दर्ज एफआईआर में प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस विजय दहिया को पंचकूला के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय से दो दिन की अंतरिम जमानत मिली है। केस में नाम आने के बाद विजय दहिया ने पंचकूला जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। न्यायाधीश ने विजय दहिया की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला आने तक 2 दिन की अंतरिम जमानत दी है।
विज्ञापन

दाखिल याचिका पर 2 दिन बाद फैसला सुनाया जाएगा। हरियाणा रोजगार कौशल निगम में बिल पास करवाने की एवज में रिश्वत लेने की आरोपी पूनम चोपड़ा को हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। उससे रिश्वत के पांच लाख रुपये बरामद थे। शिकायतकर्ता रिंकू मनचंदा ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि आयुक्त विजय दहिया से व्हाट्सएप पर पूनम चोपड़ा ने उसके सामने बात की थी।
इसके बाद 40 लाख रुपये के बिल पास कराने की एवज में एडवांस दो लाख रुपये दिए थे। जिस दिन पूनम चोपड़ा को बकाया तीन लाख रुपये देने के लिए बुलाया था, तो उस दिन भी उसने विजय दहिया से बात की। पूनम चोपड़ा ने उसे बताया कि दो लाख पहले और तीन लाख रुपये अब आ गए हैं। इसके बाद ब्यूरो ने मौके पर महिला को गिरफ्तार कर लिया था। पूनम चोपड़ा का मोबाइल भी कब्जे में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें