फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कोरियर से मोबाइल भेजना पड़ा महंगा, महिला से हुई 1.96 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। पंचकूला से मेरठ कोरियर के माध्यम से मोबाइल भेजना एक महिला के लिए भारी पड़ गया। महिला के साथ 1.96 लाख रुपये की ठगी हो गई। महिला की शिकायत पर पंचकूला साइबर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक डायल 112 में कार्यरत महिला तनुश्री पुंडीर सेक्टर-11 में रहती हैं। 16 दिसंबर 2022 को उन्होंने अपनी देवरानी को मोबाइल कोरियर के माध्यम से मेरठ भेजा।
विज्ञापन

उसके दो दिन बाद 18 दिसंबर 2022 को महिला के पति के मोबाइल नंबर एक अनजान नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर कोरियर दिल्ली पहुंचने की बात कही। मेरठ कोरियर भेजने के लिए पांच रुपए अतिरिक्त चार्ज जमा करने को कहा। महिला ने आरोपी के कहे मुताबिक ऑनलाइन पांच रुपये जमा कर दिए। उसके अगले ही दिन 19 दिसंबर 2022 को महिला के पति के मोबाइल नंबर पर 98959, 94919 और 3000 रुपये डेबिट होने का मैसेज आया।
इसके तुरंत बाद महिला के पति ने बैंक खाता ब्लॉक करवाया। इसके बाद आरोपी ने फोन कर बैंक खाते को अनब्लाक करवाने को कहा ताकि उनका पैसा वापस उनके खाते में भेज सके। महिला ने आरोपी से उनका पैसा वापिस करने को कहा लेकिन उसने पैसा वापस करने की बजाए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें