फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला, चार के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में एक सिक्योरिटी गार्ड पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-5 स्थित हैफेड में सिक्योरिटी गार्ड है। 13 जुलाई की रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह घर पहुंचा और साइकिल खड़ी कर मोहन स्वीट्स से दही लेने गया था। दही लेकर लौटते समय हिमाचली ढाबे के पीछे राहुल और उसके तीन साथियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि चारों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि आज तुझे सबक सिखाएंगे। शिकायत के अनुसार आरोपियों में से एक युवक ने छोटा चाकू निकालकर उसकी पीठ और आंख के पास वार किया जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद सभी भाग हो गए। घायल विनोद किसी तरह घर पहुंचा जहां उसकी पत्नी उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर राहुल और उसके तीन साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें