फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-5 बस स्टैंड को मिलीं पांच इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-5 बस स्टैंड को पांच इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। दो घंटे चार्ज होने के बाद बसें सौ किलोमीटर चल सकेंगी। इसके लिए पंचकूला परिवहन विभाग ने जीबीएम कंपनी की बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी कर ली है। कंपनी यह बसें इंटर सेक्टर बस सर्विस के लिए चलाएगी। वहीं शहर के सेक्टरों के अंदर चलने वाली यह बस लोगों को दस-दस मिनट में दिए जाने का प्लान बनाया गया है। इसके लिए अभी तक रूट चार्ट फाइनल नहीं हो पाया है। इस कारण बसों का संचालन नहीं किया गया है। रूट चार्ट नहीं बनने के कारण अभी तक बसें बस स्टैंड में खड़ी हैं। पंचकूला बस स्टैंड के जीएम अशोक कौशिक ने बताया कि बसों का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इसमें जीबीएम कंपनी की बसों के संचालन में ड्राइवर कंपनी की ओर से दिए जाएंगे। वहीं कंडक्टर परिवहन विभाग के लगाए जाएंगे। अभी बस को चलाने के लिए सभी पहलुओं पर आलाधिकारियों के साथ मीटिंग की जाएगी। इसमें शहर के सेक्टर के अंदर रूटों पर चलाने के लिए बसों का जल्द निर्धारण किए जाने का प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें