पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसी के अंतर्गत विभाग की टीम ने संपदा अधिकारी राकेश संधू के आदेश पर सेेक्टर-25 मार्केट को अतिक्रमण मुक्त बनाया। इसी के साथ अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा काबिज हुए तो कानूनी करवाई की जाएगी। टीम में शामिल सुपरवाइजर मान सिंह और पटवारी राकेश सैनी की देखरेख में टीम ने अतिक्रमण हटाया। एचएसवीपी के एस्टेट ऑफिसर राकेश संधू ने बताया कि शहर को जल्द ही अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार टीम जांच कर रही है।