फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-23 के चौक का नाम दीनबंधु सर छोटूराम रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-23 के चौक का नाम दीनबंधु सर छोटू राम रखा गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक की ओर से इस चौक के नामकरण पत्र जारी होने के बाद वार्ड नंबर-11 से पार्षद ओमवती पूनिया और सुखबीर सिंह पूनिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मेयर कुलभूषण गोयल का आभार व्यक्त किया है। ओमवती पूनिया ने बताया कि उन्होंने नगर निगम की बैठक में इस चौक का नाम दीनबंधु सर छोटू राम रखने की मांग रखी थी। इसके बाद मेयर कुलभूषण गोयल ने नगर निगम की आम बैठक में एजेंडा पास करवाकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को भेज दिया था। अब इस चौक का नामकरण हो गया है। कुलभूषण गोयल ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि दीनबंधु सर छोटू राम किसानों, वंचितों, शोषितों व मजदूरों के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें