फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-11 : सुबह से दोपहर फिर शाम, यहां जाम है आम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-11 की मुख्य सड़क पर वाहनों की पार्किंग होने से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। हालात यह है कि वाहन चालक जहां-तहां रोड पर अपनी कार पार्क कर देते हैं। नतीजा सुबह से दोपहर और शाम के समय सेक्टर-11/15 की सड़क पर जाम लग जाता है। सेक्टर-11 की मुख्य सड़क पर सुबह दस बजे से ही वाहन खड़े होने शुरू हो जाते हैं। वाहनों की यह लाइन बस स्टैंड चौक से लेकर सेक्टर-11 की मार्केट के खत्म होने तक रहती है। दिलचस्प बात यह है कि सेक्टर-11 और सेक्टर-10 की डिवाइडिंग रोड पर लाइट पॉइंट के नजदीक अक्सर बिना हेलमेट, लाइट पॉइंट जंप करने वालों के चालान के लिए ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिम और होमगार्ड कर्मी फोटो खींचकर भेजते हैं, लेकिन मुख्य मार्ग पर खड़े वाहन उन्हें दिखाई नहीं देते।

ट्रैफिक पुलिस भी नहीं है मुस्तैद
सेक्टर-15 निवासी एसके नैय्यर ने बताया कि पंचकूला में ट्रैफिक पुलिस ज्यादा मुस्तैद नहीं है। इस वजह से लोग सड़कों पर वाहन पार्क कर देते हैं। अगर ट्रैफिक पुलिस मुस्तैदी दिखाती तो लोग सड़कों पर वाहन पार्क नहीं करते। सेक्टर-11 के मार्केट में पार्किंग स्पेस की सबसे बड़ी समस्या है। वहीं लोग सड़कों पर गलत तरीके से वाहन पार्क कर देते हैं, जिसके चलते सड़कों पर जाम लग जाता है। उन्होंने बताया कि मार्केट में सबसे ज्यादा बैंक हैं। इस वजह से लोगों का यहां पूरे दिन आना-जाना लगा रहता है। पार्किंग की जगह कम है, इसलिए लोग बाहर वाहन खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी को शिकायत का इंतजार
डीसीपी वीरेंद्र सांगवान ने बताया कि ट्रैफिक जाम की समस्या से जुड़ी पब्लिक की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो वाहनों को मुख्य मार्ग से हटवाया जाएगा। गलत तरीके से सड़क पर वाहन पार्क करने वालों का चालान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें