फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-1 कॉलेज के छात्र सुधाकर मडिवाल ने जीता गुडनेस एंबेसडर का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित सरकारी पीजी कॉलेज के पहले वर्ष के बीसीए छात्र सुधाकर मडिवाल ने दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता ‘मिस्टर टीन इंडिया 2024’ में गुडनेस एंबेसडर का खिताब जीता है। इस उपलब्धि को हासिल कर उन्होंने अपने कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का आयोजन एली क्लब की ओर से किया गया था और इसमें देशभर से युवा प्रतिभाओं ने भाग लिया।
सुधाकर का चयन चंडीगढ़ में एक ऑडिशन के दौरान मिस्टर टीन इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ था। उन्होंने अपनी आईक्यू और समग्र व्यक्तित्व से जजों को प्रभावित किया दिल्ली में आयोजित फाइनल राउंड में 25 फाइनलिस्टों में से गुडनेस एंबेसडर के रूप में उभरे। पुरस्कार के रूप में सुधाकर को एली क्लब के निर्देशन में मुंबई में शूटिंग का मौका मिलेगा।
सिर्फ 18 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सुधाकर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और मार्गदर्शकों के अटूट समर्थन को दिया। उन्होंने विशेष रूप से कंप्यूटर विभाग के प्राध्यापकों, अपने पिता राजू मडिवाल, माता सरस्वती मडिवाल और भाई-बहन अश्विनी और किशोर का नाम लिया। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद सुधाकर की बहन अश्विनी ने उनके सपनों को पूरा करने में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिवाच ने सुधाकर को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी और अभिनय और मॉडलिंग के क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सुधाकर की मेहनत और समर्पण ने हमारे संस्थान का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर कंप्यूटर विभाग के सदस्य गरिमा मान, हिमायू, पूजा अरोड़ा के अलावा डॉ. करुणेश, सुनीता सिवाच, वीना जांगड़ा, गुरप्रीत कौर, अनु चहल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें