फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा नवरात्र : मनसा देवी, काली माता और चंडी मंदिर में 2787279 का चढ़ावा आया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला कालका। चैत्र नवरात्र मेले के दूसरे दिन वीरवार को श्रीमाता मनसा देवी, श्रीकाली माता मंदिर कालका व चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने कुल 2787279 रुपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की। उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक महावीर कौशिक ने बताया कि श्रीमाता मनसा देवी मंदिर में 2219245 रुपये, श्री काली माता मंदिर कालका में 408234 रुपये और चंडी माता मंदिर में 159800 रुपये दान स्वरूप अर्पित किए गए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा श्रीमाता मनसा देवी मंदिर में सोने के 6 और चांदी के 62 नग और काली माता मंदिर कालका में 5 सोने और 78 चांदी के नग भी दान स्वरूप अर्पित किए गए। इस दौरान मंदिर में 35 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें