बरवाला। भरेली के स्टेडियम में हैरी टिवाना कबड्डी प्रमोटर व अन्य ग्रामीणों के सहयोग से 27 फरवरी को दूसरे कबड्डी कप का आयोजन होगा। इस अवसर पर हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों की टीमें भाग लेंगी। प्रथम आने वाली टीम को 51 हजार रुपये व दूसरे स्थान की टीम को 41 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। बेस्ट रेडर व बेस्ट कैचर को एलईडी व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद