फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिसकर्मियों के लिए दूसरा केंद्रीय मेस शुरू, डीजीपी ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बुधवार को सेक्टर-14 स्थित थाने में पुलिसकर्मियों के केंद्रीय मेस का उद्घाटन किया। उन्होंने केंद्रीय भोजनालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर वहां बैठकर खाना खाया। यह पंचकूला का दूसरा भोजनालय है। इससे पहले एमडीसी थाने में मैस की शुरुआत की गई थी। इस दौरान डीजीपी ने पुलिस स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने थाने में सफाई व्यवस्था भी देखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में थानों में भोजनालय खोलने की शुरुआत की गई है, ताकि उनके लिए थाने में ही पोषक तत्वों से भरपूर भोजन की व्यवस्था हो सके। इसी प्रकार, प्रदेश में महिला पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए क्रैच भी खोले जा रहे हैं ताकि कामकाजी महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों की अच्छे से देखभाल हो सके। उन्होंने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों के बच्चे बेरोजगार हैं, उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए भी कार्य योजना तैयार की गई है। इसके लिए उन्हें अलग-अलग कोर्सेज में प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे आजीविका के साधन जुटा सके। इस दौरान पंचकूला पुलिस कमिश्नर सिबास कविराज, डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें