संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-8 स्थित बंद घर में घुसकर तीन लाख रुपये नकद, 1000 डॉलर और लाखों रुपये के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घर के मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-8 निवासी गगनदीप मलिक ने शिकायत में बताया कि वे 9 अप्रैल को अपनी बेटी से मिलने के लिए मुंबई गए थे। शिकायतकर्ता 12 अप्रैल की शाम करीब साढ़े छह बजे वापस घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला बंद था। वे ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा किसी ने अंदर से बंद किया था। इसके बाद उन्होंने खिड़की के पास जाकर देखा तो खिड़की टूटी थी। उन्होंने खिड़की के रास्ते अपने घर में प्रवेश किया तो देखा कि घर के अंदर सभी सामान बिखरा पड़ा था। कमरों के ताले टूटे थे। इसके बाद उन्होंने घर में रखा सामान चेक किया तो करीब तीन लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर और 1000 डॉलर गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।