फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रात को लाउंज बार में किन्नर और युवतियों में हाथापाई, सुबह हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची, शौचालय जाते समय मामूली बात पर हुआ झगड़ा संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-9 स्थित इंसेेन लाउंज बार में रविवार देर रात पार्टी करने पहुंची किन्नर और युवतियों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों को लेकर पुलिस सेक्टर-10 पुलिस चौकी पहुंची। रात को शुरू हुआ झगड़ा सुबह चार बजे तक चला। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। जानकारी के अनुसार, रविवार रात कुछ युवतियों पार्टी करने के लिए सेक्टर-9 स्थित इंसेेन लाउंज बार में पहुंची थी। वहां किन्नर भी पार्टी करने पहुंची थी।

रात शौचालय जाने के दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की हाथापाई शुरू हो गई। उसके बाद मौके से डायल 112 को सूचना दी गई। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्ष बाहर आकर भी लड़ते रहे। उसके बाद दुर्गा शक्ति को मौके पर बुलाया गया। रात करीब साढ़े तीन बजे दोनों पक्षों को सेक्टर-10 पुलिस चौकी लेकर जाया गया। वहां पर भी बहस हुई। सुबह करीब 4 बजे दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह चार बजे तक चलती रही पार्टी
इंसेन लाउंज बार में लड़ाई होने के बाद भी पार्टी सुबह चार बजे के बाद भी चलती रही। इसी तरह सेक्टर-5 स्थित लाउंज बारों में सुबह 5 बजे तक नियमों को ताक पर रख पार्टी चल रही थी। पार्किंग गाडि़यों से खचाखच भरी हुई थी। सेक्टर-11 में भी सुबह तक लाउंज बार में पार्टी चल रही थी। कुछ समय पहले भी एक लाउंज बार में झगड़ा हुुआ था। इन झगड़ों बाद भी पुलिस व एक्साइज विभाग तय समय में लाउंज बार और क्लबों को बंद नहीं करवा पा रहा है। चंडीगढ़ में पार्टी खत्म होने के बाद युवा पंचकूला के क्लबों व लाउंज बारों में पहुंचे है। इसके बाद जमकर पार्टी में झूमते है। लेकिन इन पर नकेल कसने वाला कोई भी नहीं है। देर रात शराब के नशे में युवकों की क्लब में लड़ाई होते है उसके बाद लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि वे क्लब से बाहर आकर लड़ते है।




इसकी जांच करवाई जाएगी। जो भी लाउंज बार और क्लब संचालक तय समय के बाद खुला पाया जाता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अजीत सिंह, सेक्टर-5 थाना एसएचओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें