फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलून संचालक की युवती से कहासुनी, दोस्तों के साथ पहुंचे भाई ने संचालक को चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 के सैलून मालिक को कुछ युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सैलून मालिक जमील उर्फ चांद के यहां एक युवती काम करती है। किसी बात को लेकर सैलून मालिक और युवती के बीच कहासुनी हो गई। इस पर युवती ने फोन कर अपने भाई से दुर्व्यवहार की बात कही। इस दौरान सेक्टर-25 के सैलून पर करीब 12 से अधिक युवकों ने पहुंचकर हमला कर दिया। सैलून मालिक के पेट पर चाकू से हमला कर दिया। आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। सेक्टर -15 मार्केट एसोसिएशन के प्रधान विजय शर्मा ने बताया कि चांद हेयर ड्रेसर पर एक लड़की आई थी। उनकी आपस में कहासुनी होने के कारण लड़की ने भाई को बुलाकर सैलून मालिक पर हमला करवा दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें