पंचकूला। सेक्टर-25 स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को सत्संग और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कौशल्या दीदी ने बताया कि प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से सत्संग और भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिससे धर्म, सेवा और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। भंडारे में श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के अंत में सभी की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई।