फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी प्रकरण: अदालत में पेश हुए आरोपी, आरोपों पर बहस 11 तक टली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 37 स्थित करोड़ों की कोठी को कब्जाने के मामले में आरोपों पर बहस अब 11 नवंबर तक टल गई है। इससे पहले जेल में बंद आरोपियों सतपाल डागर, खलेंद्र कादियान, संजीव महाजन, राजदीप सिंह, सौरव गुप्ता, अरविंद सिंगला, गुरप्रीत सिंह के अलावा जमानत पर चल रहे मनीष अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, दलजीत सिंह को एडीजे जगदीप सूद के छुट्टी पर होने के कारण ड्यूटी इंचार्ज एडीजे मनीषा जैन की कोर्ट में पेश किया गया। पीठासीन अधिकारी के जांच कार्यवाही में लुधियाना में होने के कारण सुनवाई 11 नवंबर तक टाल दी गई। अगली सुनवाई पर सभी आरोपियों को पेश होना होगा। उसी दिन आरोपों पर बहस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें