रायपुररानी। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया के तहत एक अहम फैसला सामने आया है। कांग्रेस आलाकमान ने रायपुररानी खंड के गांव बड़ौना कलां निवासी संजय चौहान को पंचकूला जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को पार्टी में ग्रामीण नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए संजय चौहान की नियुक्ति से पंचकूला जिले में कांग्रेस को एक नई ऊर्जा और दिशा मिल सकती है।