फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अंडर-14 शूटिंग की ओपन साइट प्रतियोगिता में संगरूर का संपत विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित सरकारी शूटिंग रेंज में 67वें राज्य स्तरीय शूटिंग खेलों के मुकाबले चल रहे हैं। सोमवार को अंडर-14 राइफल प्रतियोगिता के मुकाबलों का समापन हो गया। जिला खेल कोआर्डिनेर डॉ. इंदु बाला ने बताया कि राइफल शूटिंग मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग लड़कों की ओपन साइट प्रतियोगिता में संगरूर का संपत सिंह जीता। वहीं, रोपड़ के ईष्टवीर सिंह दूसरे और बठिंडा के जसनूर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के मुकाबलों में पटियाला की रहने वाली ओनम ने पहला, पटियाला की ही साक्षी ने दूसरा और मानसा की अमनजोत कौर ने तीसरा स्थान पाया। पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा विभाग के उपनिदेशक (खेल) सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। वहीं, मंगलवार से अंडर-17 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। इस मौके पर शूटिंग कोच बलविंदर सिंह बोहा, शूटिंग कोच अरिजीत वर्मा, रेनू सिंह, सियाम बागला, मुख्य अध्यापक संजीव कुमार, समशेर सिंह, अवतार सिंह, मनमों सिंह, शमशेर सिंह, कुलदीप सिंह, कृष्ण मेहता, मनमोहन सिंह, अमनप्रीत कौर, जसविंदर कौर महरोक, सरबजीत कौर, राजविंदर कौर, राजबीर कौर, अमनप्रीत कौर गिल, कंचन ठाकुर, कंचन शर्मा और अन्य उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें