पंचकूला। मोहाली के गांव मटौर में मोमोज बनाने वाले के फ्रिज से कुत्ते का सिर निकलने के बाद पंचकूला खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर अब सभी मार्केट में मोमोज, चाउमीन, बर्गर सहित, चाट, फुल्की बेचने वालों के रैंडम सैंपल भरे जाएंगे। पंचकूला फूड ऑफिसर पवन चहल ने बताया कि शहर की सभी मार्केट में मामोज, बर्गर और चाउमीन बेचने वाले रेहड़ी लगाते हैं, इन सबके सैंपल भरे जाएंगे। इसके लिए शहर की रेहड़ी मार्केट में सेक्टर-7 से 11 तक और 15 सहित सभी जगह पर सैंपल भरे जाएंगे। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि मोमोज सहित सभी चाइनीज फूड को ठीक तरीके से सफाई से दुकानदार बेचें, अगर इसमें कमी पाई जाएगी तो आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।