पंचकूला। त्योहारी सीजन को देखते हुए पंचकूला खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में स्थित न्यू पन्ना स्वीट्स में टीम की ओर से जांच की गई। इसमें हरियाणा के फूड कमिश्नर डीके शर्मा के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। टीम की ओर से खोया, चमचम के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल लिए जाने के बाद टीम की ओर से खराब मिठाईयों को नष्ट कराया गया। इस मौके पर पंचकूला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के डेजिनेटेड ऑफिसर सुभाष चंदर, डॉ. आजाद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। हरियाणा फूड कमिश्नर डीके शर्मा ने बताया कि टीम की ओर से लगातार रेड की जा रही है। मिठाई, अन्य खाद्य पदार्थ लंबे समय तक स्टोर न करें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से विभिन्न दुकानों से मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे जा रहे हैं।