लालड़ू। वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी ने कल झरमल नदी में बहकर मारे गए जनक राज के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। जनक राज के घर पहुंचे सैनी ने कहा कि जनक राज को कोई वापस तो नहीं ला सकता, लेकिन परिवार के साथ उनका दुःख बांटकर वह उनके दुःख को कम जरूर कर सकते हैं। सैनी ने आश्वासन दिया कि अगर परिवार का कोई सदस्य प्राइवेट नौकरी करना चाहता है तो वह तुरंत उसकी नौकरी लगवाएंगे और भविष्य में पंजाब में उनकी सरकार आने पर वह प्राथमिकता के आधार पर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ हरप्रीत सिंह टिंकू, गुलजार सिंह टिवाना, सनत भारद्वाज, पुष्पिंदर मेहता सहित बड़ी संख्या में भाजपा सदस्य मौजूद थे।