फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सफेदे के पेड़ों ने रोका लाखों लोगों का मार्ग, 17 करोड़ का प्रोजेक्ट अधर में लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। कौशल्या डैम पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने पुल बनाने का काम तो पूरा कर लिया है, लेकिन वन विभाग से अनुमति नहीं मिलने की वजह से आगे सड़क बनाने का काम अधर में लटका हुआ है। एक साल से 17 करोड़ का प्रोजेक्ट 210 मीटर जगह की वजह से रुका हुआ है। इस मार्ग पर पुल तक सड़क को बनाने के लिए करीब तीन सौ सफेदे के पेड़ काटे जाने हैं। इसी कारण एचएसवीपी को वन विभाग ने अभी तक अनुमति नहीं दी है। वर्तमान में लोग नदी से होकर हाईवे तक पहुंच रहे हैं। लोगों के अनुसार नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाए तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। इस मार्ग के निर्माण से हिमशीखा, ट्राईडेंट सहित दर्जनों गांवों और आसपास विकसित होने वाले नए सेक्टरों के हजारों लोगों को मुख्य मार्ग मिल जाएगा।
पुल से सड़क को जोड़ने के लिए एचएसवीपी एक साल से पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अनुमति मांग रहा है। यह मामला पंचकूला उपायुक्त यश गर्ग के संज्ञान में भी है। यह मामला लोगों ने समाधान शिविर में भी उठाया था। दोनों विभागों को उपायुक्त ने समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस रिपोर्ट अभी धरातल पर जीरो है।
विज्ञापन


कौशल्या डैम से भगवानपुर गांव तक जुड़नी है सड़क
17 करोड़ की लागत से नेशनल हाईवे-5 से कौशल्या डैम के रास्ते भगवानपुर गांव तक यह सड़क जुड़नी है। इसमें करीब 650 मीटर पुल का काम पूरा कर लिया गया है। गांव से जोड़ने के लिए 210 मीटर सड़क का काम शेष रह गया है। इस मार्ग के निर्माण से यहां विकसित होने वाले नए सेक्टर-3, 4, 5 सहित हिमशिखा को रास्ता मिल जाएगा। अभी यहां जाने के लिए अमरावती मार्ग का लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले साल बारिश में अमरावती का पुल धंस गया था। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अगर कौशल्या डैम वाला मार्ग उस समय तैयार हो गया होता तो लोग उसे वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल कर लेते। इसके अलावा इस रास्ते से वाहन चालक मोरनी भी निकल सकते हैं।


रात को जगमगाएगी सड़क
इस सड़क को भव्य रूप दिया जाएगा ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को आनंद की अनुभूति हो सके। इस सड़क पर आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। इन लाइटों के कारण यह सड़क रात के समय दूर से ही जगमगाती दिखाई देगी। इससे यह लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेगी। सड़क बनने से नेशनल हाईवे से जुड़ाव होने के कारण लोगों की डैम तक पहुंच भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन





एचएसवीपी ने मंजूरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। पोर्टल पर ईडीएस क्वेरी लगा दी गई थी। इसके चलते मंजूरी नहीं दी गई है। अब सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं, एक-दो दिन में विभाग को मंजूरी दे दी जाएगी। -विशाल कौशिक, डीएफओ वन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें