मोहाली। ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे ब्रिटिश अल्ट्रा-रनर जैक फेंट ने पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल और नन्हे मनके में अपनी ऐतिहासिक भारत दौड़ की कहानी साझा की। मेजर जनरल मोहन सिंह ने उन्हें गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सम्मानित किया। जैक ने 4,788.9 किमी की दौड़ महज 74 दिनों में पूरी कर कैंसर जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए बताया कि दौड़ केवल दूरी नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है।