गर्ग बोले, पंजाब का एक्यूआई दिल्ली से कम, बेजवह किसानों को ठहरा रहे जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिल्ली में प्रदूषण को लेकर घमासान मच गया है। दिल्ली में मंत्री मनजिंदर सिरसा के आरोपों का आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने जवाब दिया है। गर्ग ने कहा कि प्रदूषण के लिए बेवजह पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। गर्ग ने कहा कि सिरसा को इस बात का जवाब देना चाहिए कि अगर पंजाब के किसानों के कारण प्रदूषण हो रहा है तो पंजाब का एक्यूआई दिल्ली से कम क्यों है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान पंजाब को बदनाम करने के लिए है जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि मंत्री सिरसा ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी जानबूझकर पंजाब में किसानों को पराली जलाने पर मजबूर कर रही है।