मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आरयूबी निर्माण कार्य में आई तेजी
एक फोटो सहित 27पीएएनपीजेआरपी14
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। कालका-पिंजौर रोड पर बन रहे आरयूबी को 6 अगस्त तक शुरू करने के मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अधिकारियों की ओर से आरयूबी निर्माण कार्य को तेजी से किया जा रहा है। इसको लेकर वार्ड नम्बर 7 के पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल ने मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल से मिलकर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री का आभार जताया। संजीव कौशल ने बताया कि बीते दिनों मुख्यमंत्री सूरजपुर सुखोमाजरी बाईपास और आरयूबी के निरीक्षण के लिए पिंजौर पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया था कि आरयूबी का निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण काम में देरी हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर अधिकारियों को आदेेश देते हुए कहा कि 6 अगस्त से पहले सड़क शुरू हो जानी चाहिए और वे काम देखने आ सकते हैं, साथ ही उनकी गाड़ी अंडरपास से निकलनी चाहिए। मुख्यमंत्री की ओर से उनकी सुनवाई करने पर उन्होंने अपनी टीम सहित मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके साथ राजिंदर शर्मा, राजेश कुमार, महेश पाठक, ओम प्रकाश, सिमरप्रीत सिंह शेरी, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।