फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कूरियर कंपनी के कर्मचारी से 6.62 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह सेक्टर-20 श्मशान घाट के पास तीन लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस, सेक्टर-20 पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-20 श्मशान घाट के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने कूरियर कंपनी की नकदी लेकर जा रहे एक कर्मचारी पर हमला कर 6.62 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने गाली देने के बाद कर्मचारी को धक्का मारकर बाइक समेत सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद डंडे से उस पर वार किया। पीड़ित ने मामले की जानकारी तुरंत अपने मालिक को दी। कंट्रोल रूम को सूचना देने के आधे घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। सेक्टर-20 पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बलटाना निवासी रामचंद्र ने बताया कि वह करीब चार साले से गुलाटी ट्रेडर्स सेक्टर-26 चंडीगढ़ में कैश एकत्रित करने का काम करता है।
रामचंद्र रोज सुबह पंचकूला और चंडीगढ़ में कैश एकत्रित करने का काम करता है। रोज की तरह ही मंगलवार सुबह करीब 6.39 बजे वह अपनी बाइक पर जीरकपुर से डेलीवरी लिमिटेड कोरियर सर्विस पर गया और वहां से 1,73,056 रुपये लिए और अपने मालिक नितिन कुमार को फोन से मैसेज कर दिया। इसके बाद वह पीरमुच्छला में डेलीवरी लिमिटेड कोरियर सर्विस पर पहुचा और वहां से उसने करीब 4,89,908 रुपये लिए और अपने मालिक को फोन पर मैसेज कर दिया। वहां से वह 7.38 बजे अपने मालिक के घर ढकोली पैसे देने जा रहा था। जब पीड़ित सेक्टर-20 से श्मशान घाट से आगे पहुंचा, तभी पीछे से तीन लड़के स्पलेंडर बाइक पर आए और उसे गाली देकर बाइक रोकने का इशारा किया। पीड़ित ने बाइक धीमी कर ली। पीछे बैठे एक बदमाश ने उसको लात मारी। इस कारण वह सड़क के बाईं तरफ बाइक समेत गिर गया। उसके बाद दूसरे बदमाश ने ने अपने हाथ में लिए बांस के डंडे से उस पर वार किया। इसके बाद बाइक में सवार होकर तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। बैग में उस वक्त 6,62,964 रुपये थे।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम पर सूचना देने के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस
इसके तुरंत बाद पीड़ित ने अपने मालिक नितिन कुमार को घटना की सूचना दी। नितिन कुमार ने बताया कि उन्होंने सुबह 8.07 बजे पुलिस को कंट्रोल रूप पर सूचना दी। इसके बाद दोबारा 8.22 मिनट पर पुलिस को फोन किया। दोबारा सूचना देने के करीब 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद क्राइम ब्रांच और डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना दी गई। क्राइम की सभी टीमें मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पीड़ित ने जहां-जहां से कैश लिया था, पुलिस वहां की सीटीवीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


बुढ़नपुर में भी कैश एजेंट से लूटे थे पैसे
3 अक्टूबर 2022 को गांव बुढ़नपुर में प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी पर चाकू से हमला कर 8.65 लाख रुपये लूट लिए थे। कर्मचारी दुकानदारों से दो दिन का कैश कलेक्शन कर चंडीगढ़ ऑफिस जा रहा था। उसी दौरान तीन लुटेरों ने पहले कर्मचारी आंख में मिर्ची पाउडर डाला। इसके बाद चाकू से हमला कर बैग लूट लिया था।

कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - वीरेंद्र शर्मा, एसएचओ सेक्टर-20 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें