चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को भत्ते की अदायगी के लिए 46.89 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों की भलाई के लिए प्रयास जारी रखेगी। आईसीडीएस स्कीम के अधीन आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को नवंबर 2023 से जनवरी 2024 तक के भत्ते की अदायगी के लिए 46.89 करोड़ की राशि जारी की गई है।
इस स्कीम के अधीन 6 महीने से 6 साल की उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को पोषण, टीकाकरण, सेहत जांच, रेफरल सेवाएं और स्वास्थ्य शिक्षा और प्री-स्कूल जैसी सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पठानकोट को 1.83 करोड़, तरनतारन को 1.94 करोड़, श्री मुक्तसर साहिब 1.61 करोड़, एसबीएस नगर 1.54 करोड़, मोगा को 1.62 करोड़, मानसा को 1.64 करोड़, पटियाला को 3.70 करोड़, संगरूर को 36.96 लाख, कपूरथला को 1.63 करोड़, जालंधर को 3.08 करोड़, होशियारपुर 4.01 करोड़, फिरोजपुर को 2.18 करोड़, फाजिल्का को 1.71 करोड़, फतेहगढ़ साहिब 1.32 करोड़, फरीदकोट 97.32 लाख, बठिंडा को 1.73 करोड़, बरनाला को 1.33 करोड़, अमृतसर को 3.31 करोड़, लुधियाना को 4.71 करोड़, रूपनगर को 1.76 करोड़, एसएएस नगर को 1.22 करोड़, गुरदासपुर को 3.58 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।